जिंदगी
जिंदगी ऐसी सौगात है
गम और खुशियों की बरसात है
बहुत कुछ चाहता है ये दिल
बावरे दिल का उत्पात है
बहुत मुश्किल से समझेगा दिल
बावरे दिल की ये बात है
भूल सकता नहीं मै उसे
मेरे दिल के ये जज्बात है
दूर कैसे रहेगा भला
ख्यालो में मुलाकात है
ख्वाब मै ज़ब नहीं आता वो
होती अश्को की बरसात है
कैसे बदलू मै तक़दीर को
भला मेरी क्या औकात है
किसने जानी है अगली घडी
जो भी होता अकस्मात् है
वो रजा या सजा जो भी दे
फैसला उस के ही हाथ है
No comments:
Post a Comment